
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां यूपी पुलिस में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना थाना महानगर के न्यू हैदराबाद के आवास की बताई जा रही है। सुसाइड से पहले दारोगा ने ज्ञान सिंह (54) ने अपने साले को फोन किया था। उन्होंने अपने साले को अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने के लिए कहा था। फिलहाल घटना का पता लगने के बाद दारोगा के परिजन पोस्टमार्टम हाउस
पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली यह घटना बीती देर रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह (54) ने अपने कमरे में खुद को गोली
मारकर आत्महत्या कर ली। यूपी के कन्नौज जिले के रहने वाले दारोगा लखनऊ में महानगर में न्यू हैदराबाद स्थित किराए के कमरे में रहते थे। वहीं इनका पूरा परिवार कानपुर में रहता था।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन