Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के
निवासी प्रिय रंजन और ज्योति की पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने 2009 में लव मैरिज कर ली और दिल्ली में रहने लगे। जहां प्रिय रंजन रियल स्टेट का काम करता था, तो वहीं पत्नी ज्योति एक बैंक मेंनौकरी करती थी। साल 2012 में ज्योति ने बीपीएससी की तैयारी शुरू की और फिर गुड़गांव में कोचिंग करने लगी। दोनों को एक बेटा भी है। नोटबंदी के बाद प्रिय रंजन का काम ठप पड़ गया और फिर दोनों
मुजफ्फरपुर अपने घर लौट आए लेकिन ज्योति की बीपीएससी की तैयारी जारी रही। मुजफ्फरपुर में ज्योति ने कोचिंग भी शुरू कर दी, जहां उसकी मुलाकात सोमेश्वर नाथ झा से हुई। दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे- धीरे प्यार में बदल गई। इस बात की भनक प्रियरंजन को नहीं थी। साल 2019 में ज्योति और सोमेश्वर दोनों का बिहार पुलिस में सेलेक्शन हो गया। नौकरी होते ही ज्योति का बर्ताव बदल गया। उसने
अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।

प्रियरंजन ने ज्योति को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो मानी नहीं और अब अपने ही पति को धमकियां दे रही है, जिसकी शिकायत प्रिय रंजन ने ने थाने में किया है।

प्रिय रंजन ने आरोप लगाया है कि जब परीक्षा होने वाली थी तो उसने पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी सोमेश्वर नाथ झा की आर्थिक तौर पर बड़ी मदद की थी। ज्योति और उसके प्रेमी सोमेश्वर का सेंटर मैनेज करने में उसने 20 लाख रुपए भी दिए थे। पत्नी की प्रेमी के लिए लिया कर्ज प्रियरंजन ने बताया कि ज्योति ने कहा था कि सोमेश्वर की मदद कर
दीजिए उसके पिता के पास पैसे नहीं हैं बाद में वो पूरी रकम लौटा देगा। इसके लिए प्रिय रंजन ने अपनी जमीन बेची थी और दोस्तों से कर्ज भी लिया था लेकिन अब जब प्रिय रंजन सोमेश्वर से पैसा मांगता है तो ज्योति ही उससे लड़ने लगती है। फिलहाल ज्योति कटिहार में पोस्टेड है। इस मामले में अब प्रिय रंजन को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। प्रिय रंजन ने 10 मई 2023 से एसडीओ पूर्वी को आवेदन
देकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।