Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

झुमटा ग्राम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुनौर के द्वारा क्षेत्रिय प्रबंधक के नेतृत्व में लगाया साध्यकालीन शिविर,बैंक से जुड़ी जानकारियां की गई साझा

लोकेशन – गुनौर
रिपोर्टर – शरद पटैरिया

झुमटा ग्राम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुनौर के द्वारा क्षेत्रिय प्रबंधक के नेतृत्व में लगाया साध्यकालीन शिविर,बैंक से जुड़ी जानकारियां की गई साझा

ग्राहकों को लगातार बेहतर सुविधाएं और योजनाएं प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक बैंकिंग सेक्टर का सम्मानित नाम है। योजनाओं और सुविधाओ की जानकारी और ग्राहकों को जागरूक करने के उद्देस्य से हर वर्ष कुछ नवाचार करने वाली इस संस्था ने इस वर्ष नवाचार के रूप में भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक परिसर से बाहर निकल कर ग्रामीणों से सीधे संवाद के लिए संध्याकालीन शिविर के रूप में गांव गांव पहुंच कर बैंकिंग से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
इसी तारतम्य में गुनौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक दमोह विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुनौर तहसील स्थित ग्राम झुमटा में विशाल सांध्य कालीन शिविर लगाया गया जिसमे ग्राम और उसके परिक्षेत्र के सैकड़ों ग्रामवासियों को बैंक से जुड़ी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई,स्थानीय गणमान्य नागरिकों के मध्य क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री बीमा योजना,दुर्घटना बीमा,सुकन्या समृद्धि योजना, योनो एवम कियोस्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक जानकारी के साथ संवाद किया गया,इस शिविर के दौरान द्वि पक्षीय संवाद सबसे खास बात रही जिसमे ग्रामीणों द्वारा भी अपनी समस्या रख कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की कक्षा 10 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया वही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का शाल श्रीफल से बैंक परिवार द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एसबीआई बैंक परिवार से क्षेत्रीय प्रबंधक दमोह के साथ,मुख्य प्रबंधक रहमान खान,शाखा प्रबंधक गुनौर उमाशंकर प्रशाद,फील्ड ऑफिसर अंकुश कुमार और झुमटा सरपंच दरबारी चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेद्र प्रताप सिंह द्वारा और आभार फील्ड ऑफिसर अंकुश कुमार द्वारा व्यक्त किया गया ।