




*लोकेशन अजयगढ़**
रिपोर्टर – विवेक तिवारी
*इलाज के आभाव में हुई युवक की दर्दनाक मौत….*
*मृतक के परिजनों ने लगाए चिकित्सक के उपस्थित न होने और समय पर इलाज न होने के आरोप..!*
“_अजयगढ़…-/ घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अजयगढ़ थाना अंतर्गत मोती झील के पास रेत से भरे बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए बाईक सवार तुलसी आदिवासी निवासी टोरिया हनुमतपुर को सामने से टक्कर मार दी ….जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर डायल हंड्रेड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया- पर हमेशा की तरह इस बार भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं कटघरे में खड़ी नजर आई .. परिजनों का आरोप है कि अजयगढ स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर रूप से घायल तुलसी लगभग 40 मिनट तक मौत से लड़ता रहा समय पर सही उपचार नही मिला … मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में उपस्थित कर्मचारियों द्वारा इलाज नहीं किया गया..
करीब 40 मिनट सही उपचार न होने की वजह और चिकित्सक की गैर मौजूदगी के कारण उसने दम तोड़ दिया ..। परिजनों ने अस्पताल में कर्मचारियों के द्वारा समय पर इलाज न करने साथ समय पर किसी भी चिकित्सक के उपस्थिति न होने के आरोप लगाए। इस घटना से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, गांव में भी मातम का माहौल है।
“`

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*