
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 6 महिला और दो युवक शामिल हैं. पकड़ी गई दो महिला पश्चिम बंगाल की है, जिनसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में पूछताछ की जा रही है. साथ ही पकड़े गए आरोपियों से हजारों रुपये नकद जब्त किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि खजराना थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी मनोरमा मल्टी शेयरिंग पीजी में सेक्स रैकेट चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन कर मल्टी शेयरिंग पीजी में छापेमारी की. इस दौरान मौके से गैंग के मुख्य सरगना हेमलता उर्फ नीतू, 5 महिलाएं और सरदार और आकाश नाम के दो लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…