Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज दुबे रिपोर्टर

*लोकेशन /मोरडोंगरी /उमरेठ*

*छिंदवाड़ा जिले का उमरेठ पुलिस थाना क्षेत्र का मोरडोंगरी कला निवासी विवाहित महिला दोपहर के वक्त एक किन्नर के रुप में आये तांत्रिक ठग से ठगी गई* मिली जानकारी के अनुसार मोरडोंगरी कला निवासी नरेंद्र पवार की धर्म पत्नि दोपहर के वक्त घर में अकेली थी नरेंद्र और उसकी माँ अंत्येष्टि में गये हुए थे, तभी एक महिला किन्नर के रूप में नरेंद्र के घर पर पहुंची तो उसने पानी पीने के लिए मंगवाया नरेंद्र की पत्नी ने उक्त ठग को पानी लाकर दिया तांत्रिक ठग एक घूंट पानी पीने के बाद कहने लगी कि तेरा पति गंभीर संकट मे है और उसकी सड़क दुर्घटना हो सकती है।इसलिए तू इस पानी का चरणामृत गृहण कर एवं सोने की धातू की अभी तुरंत पूजन करना पड़ेगा तभी उक्त महिला उस जल का सेवन कर लिया और जल पीने के बाद वह महिला सब कुछ भूल गई,उसे मात्र तांत्रिक ठग दिखाई दे रहा था, उक्त तांत्रिक के कहने पर महिला ने अपने जेवरात उतार कर उक्त ठग को दिये और ठग उक्त जेवर को लेकर उक्त महिला की आंखों से ओझल हो गया फिर लगभग 15-20 मिनट उपरांत महिला को होंस आया तो महिला चिल्लाने लगी कोई मेरे जेवरात लेकर भाग रहा है उक्त तांत्रिक ठग को पकड़ने दौड़े परंतु तांत्रिक ठग उक्त स्थानभाग से मोटरसाइकिल के सहारे भाग निकला, उक्त घटना की जानकारी त्वरित
उमरेठ थाने में दी गई उमरेठ थाना प्रभारी श्री तरुण सिंह मरकाम ने तत्काल पुलिस बल के साथ सभी गाड़ियां को रोककर जांच किये सभी चौराहा तिराहा पर वाहन चैकिंग करवाई गई,परन्तु कुछ भी पता नहीं चला। उमरेठ पुलिस उक्त घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से जनता में भय उत्पन्न हो गया गया है उमरेठ पुलिस का कहना है कि यदि ऐसी कोई घटना होने की शंका होने है तो मोबाइल फोन में
वीडियो बनाये फोटो खींचे एवं पुलिस 100 डायल पर सूचना तुरंत दें।