पं नंदन शर्मा रिपोर्टर





अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री प्रज्ञा पीठ उमरी में एक दिवसीय तीर्थ सेवन सत्र का आयोजन दिनांक29/7/23को किया गया। इस सत्र में भागीदारी के लिए सभी परिजन पूर्व संध्या को ही उपस्थित हो गए। शिविर में गायत्री परिवार मनावर के तहसील संयोजक गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि सभी साधक नियमित गायत्री मंत्र का जप करे।गायत्री मंत्र से के जप से हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे शिविर हर महीने ,दो महीने में आयोजित कर
परम पूज्य गुरुदेव ने सात क्रांति आंदोलन बताए हैं उन्हें जन जन तक पहुंचाना है ।ये आंदोलन साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, नारी जागरण, व्यसन मुक्ति,कुरीति और पर्यावरण आंदोलन की गतिविधि से जुड़कर प्रज्ञा पीठ पर तीर्थ सेवन सत्र आयोजित किए जाए । प्रत्येक शाखा में हर 8 दिन में एक बार सामूहिक जप किया जाए। आने वाली नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के लिए घर-घर यज्ञ किए जाए ।और उन्हें दक्षिणा के रूप एक बुराई छुड़वा कर हर परिवार को व्यसन मुक्त किया जाए और संकल्प दिलाया जाए।
तीर्थ सेवन सत्र में सुबह 5:30 बजे से आरती,ध्यान साधना, योग प्राणायाम ,नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, ऋषि चिंतन,आदि की गतिविधियां दिनभर आयोजित की गई। तीर्थ सेवन सत्र के प्रभारी चेनसिंह ठेकेदार एवं कनसिंह मोरी थे । सत्र में 124लोगों की भागीदारी रही। एवम सभी गायत्री परिजनों ने नियमित गायत्री मंत्र जप करने का और अपने ग्राम में सामूहिक साधना करने का एवम घर घर में यज्ञ के माध्यम से अपने गावो को व्यसन मुक्ति करवाने का संकल्प लिया। अंत में प्रज्ञा पीठ उमरी के तेरसिंह चौहान ने क्षेत्र की 30 शाखाओं से आए गायत्री परिजनों का आभार माना ।कार्यक्रम में तेरसिंह देसाई, मांगीलाल नरगावे, विक्रम इशके, रमेश इश्के, धर्मेंद्र मकवाना, बदाम बघेल, छगन सिंह बघेलआदि का शिविर संचालन व्यवस्था में सहयोग रहा। बाग उमरी से संभागीय ब्यूरो। चीफ पंडित नंदन शर्मा की खबर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया