शकील खान रिपोर्टर





धार मनावर नि.प्र. मनावर थाना प्रभारी श्री नीरज बिरथरे साहब का स्थानांतरण मनावर थाने से इन्दौर होगया है बिरथरे साहब ने अपने मनावर थाने के कार्यकाल में मनावर शहर एवं क्षेत्र वासियों को अच्छे विचार वाणी व्यवहार के साथ सेवा सुरक्षा प्रदान की गई। मनावर थाने पर जबसे पदस्थ हुए थे तबसे मनावर थाने की व्यवसथाए सुचारू हो गई थी
बात यह भी की मनावर थाना एसडीओपी साहब धीरज जी बब्बर एवं बिरथरे साहब दोनों ने मिलकर मनावर क्षेत्र को क्राइम से मुक्त कर दिया हैं।साथ ही पुरे स्टाफ को भाई चारे मे लेते हुए जैसे एस आई निरज जी कोचले, जितेन्द्र बघेल साहब, राजेश हाड़ा साहब, राहुल चौहान साहब,मकरानी साहब एवं समस्त स्टाफ को दिशा-निर्देश देते हुए मनावर थाने का संचालन शानदार जानदार दमदार रूप से किया गया। इसके स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई के लिए कल इन्दौर रोड़ कृष्णा गार्डन पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस आयोजन में हमारे एस आई जितेन्द्र बघेल साहब, गुलाब सिंह भईडी़या साहब, के भी स्थानांतरण हुए है इनकी सेवाएं भी मनावर शहर के पन्नों पर रहेगी। एव महिला पुलिस अधिकारी भावसार दीदी का सेवा निवृत्त होने पर उन्हें भी शुभकामनाएं बधाईयां। कल के आयोजन कार्यक्रम कर्तावो को धन्यवाद जो आपने बिरथरे साहब एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के विदाई समारोह मे शानदार व्यवस्था बनाई।
उक्त कार्यक्रम के विशेष अतिथि मुख्य अतिथि मनावर थाना एसडीओपी साहब धीरज बब्बर थे एवं कार्यक्रम का संचालन स्वरागीनी गायन ग्रुप सचिव एवं एकलव्य विद्यालय के आदर्श शिक्षक सुखदेव जी राठौर ने किया।एव आभार चौहान साहब ने माना।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप