



लोकेशन अजयगढ़*
रिपोर्टर – विवेक तिवारी
*प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना किया रेफर*
अजयगढ:- अजयगढ़ थाना अंतर्गत नन्दनपुर रोड में ऑटो से उतर रहे एक 10 वर्षीय मासूम बालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे आनन-फानन परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल प्रजपति पिता सुरेश प्रजपति उम्र 10 वर्ष निवासी राजापुर जो परिजनो के साथ ऑटो में गाँव वापस आ रहा था तभी नन्दनपुर रोड में ऑटो से उतरते समय कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी घटना में 10 वर्षीय मासूम बालक के सिर और हाँथ पैरो में गंभीर चोट आई है जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है वही इस संबंध में परिजन ने क्या कहा ये आप भी सुने।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक