


लोकेशन – अमानगंज
रिपोटर- प्रदीप अवस्थी
*अमानगंज तहसील में संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा ओर गुन्नौर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी ने अमानगंज मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आने वाली संत शिरोमणि रविदास जी की यात्रा का अमानगंज मंडल में सर्व समाज के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत होना चाहिए ऐसी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की और भाजपा बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट भी वितरित की*
आज दिनांक 01/08/2023 दिन मंगलवार को अमानगंज रेस्ट हाउस में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली मंडल में आ रही समरसता यात्रा संत शिरोमणि रविदास की यात्रा का हर समाज के द्वारा ऐतिहासिक स्वागत हो ऐसे उन्होंने अपने विचार रखे उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया 03/8/2023 को शाम 5:00 बजे अमानगंज मंडल की ग्राम पंचायत पगरा मैं यात्रा का आगमन होगा जो हम सभी को वहां पर ऐतिहासिक स्वागत करते हुए यात्रा के साथ चलना है और गुनौर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन गुनौर मंडी में होने जा रहा है विषय पर भी उन्होंने बात की ,
आज की बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत , राम लाल लखेरा, संजय तिवारी, वरिष्ठ नेता लखन लाल तिवारी, एव समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम संचालन -भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप अवस्थी ने किया,
आज के कार्यक्रम का आभार -पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत ने किया

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप