



*लोकेशन – अजयगढ़*
रिपोर्टर – विवेक तिवारी
*सर्पदंश पीड़ित को झाड़ फूंक में समय न गवाए तत्काल पहुंचाया अस्पताल:डॉक्टर बिपिन पटेल*
*अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम मझपुरवा का मामला*
अजयगढ:-पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियारपुर कुर्मियान के ग्राम मझपुरवा में पलंग के नीचे बैठे खतरनाक विषैले सांप के डसने एक महिला की मौत हो गई है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा पटेल पति रोहित पटेल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम मझपुरवा ग्राम पंचायत बरियारपुर कुर्मियान अपने घर में पलंग के पास कपड़े लेने गई थी वैसे ही विषैले सांप ने डस लिया जिससे कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ने लगी परिजनों को पता चलते ही सर्पदंश पीड़िता को लेकर परिजन अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला के शरीर का परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।डॉक्टर ने बताया कि यदि किसी को भी सांप डसता है तो झाड़-फूंक में समय बर्बाद करने के वजाय तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी है जहां इलाज की समुचित व्यवस्था है।अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित की जान बचाई जा सकती है इसलिए झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे।

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*