
उत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है. यूपी में इस समय एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) पर काफी ज्यादा फोकस किया जा रहा है. इसके तहत ही योगी सरकार प्रदेश में दो लाख 16 हजार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी कर चुकी है.
बता दें कि इस समय पूरे राज्य की 11 अर्बन लोकल बॉडीज में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (ABC) संचालित किए जा रहे हैं. इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सभी नगर निगमों और 58 जिला मुख्यालयों में एबीसीएस स्थापित किए जाना है. इसके लिए सरकार ने 15 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान भी किया है.
दरअसल, शहरी क्षेत्रों में तेजी से जानवरों की संख्या में देखी गई है. इसके बाद कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिसमें जानवरों ने इंसानों पर जानलेवा हमले किए. इन घटनाओं के बाद ही जानवरों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने की जरूरत महसू की जाने लगी है. हाई कोर्ट ने भी एनिमल बर्थ कंट्रोल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ