केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार : डॉ के पी यादव
गुना। आजादी के बाद से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के कल्याण की सिर्फ बातें करती रही, किया कुछ नहीं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उस पर अमल करना भी जानती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार द्वारा हाल ही में किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार इसका उदाहरण है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के अनुरूप इस मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के सांसदों को पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मोदी सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार अंत्योदय की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बात गुना शिवपुरी सांसद ने पत्रकार वार्ता में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। पत्रकार वार्ता में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पारीक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला सोसल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने किया तो वही आभार जिला उपाध्यक्ष हेमराज किरार ने माना।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है