Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजू देवड़ा रिपोर्टर

…………………………………………

मनावर : (मप्र।) मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया एवं आदिवासी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजू टेकाम, चंद्रा सरवटे के नेतृत्व में 19 जुलाई को मध्य प्रदेश के सीधी से प्रारंभ होकर 7 अगस्त को झाबुआ में समाप्त होने वाली आदिवासी स्वाभिमान यात्रा आज शुक्रवार की शाम धार जिले के मनावर विधानसभा पहुंची। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन कार्यालय के बाहर एवं टैक्टर शोरूम पर यात्रा का स्वागत सम्मान किया। जिसमे कांग्रेस नेता निरंजन डावर, ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार, नगर अध्यक्ष ओम सोलंकी, कांग्रेस नेता मलखान पटेल, नरेंद्र पटेल, इरशाद अली, अरुण गर्ग, सलीम बादशाह, सुनील स्टार चौहान, लक्ष्मी जाट, अमर सेन एवं दूसरी ओर राधेश्याम मुवेंल, राजेश पवार, रविंद्र पाटीदार, आशीष साद सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा की मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार के विरुद्ध और आदिवासी सम्मान की रक्षा के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। आदिवासी स्वाभिमान यात्रा प्रदेश के आदिवासी समुदाय में नई ऊर्जा का संचार कर रही है। आदिवासी स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से हम प्रदेश के जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि कांग्रेस पार्टी हर अन्याय के खिलाफ खड़ी है और संघर्ष में जनता के साथ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार मौन होकर बैठी हुई है मणिपुर से लेकर मध्य प्रदेश तक और अन्य प्रदेशों में भी आदिवासियों का शोषण हो रहा है लेकिन सरकार उनके हित में कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेसी सरकार बनने जा रही है और हमें भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देना है क्योंकि सरकार के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार अब उजागर होने लगे हैं और साथ ही जनता भी अब वर्तमान सरकार से उठ चुकी है। बेरोजगार की मार झेल रहा प्रदेश अब बदलाव चाहता है। यात्रा के दौरान सभी पदाधिकारी नगर के कार्यकर्ताओं से मिले और आगामी चुनाव में मजबूती के साथ रणनीति बनाकर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
इस दौरान मनावर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा एवं अपने प्रदेश स्तरीय नेता के आगमन पर प्रशंसा जाहिर की। इस दौरान यात्रा में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक अलावा एवं धार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरेशी भी साथ रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन सूरज जाट ने किया।

राजू देवड़ा बालीपुर धाम की खास खबर