जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा


आज जिराबाद अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, बालक छात्रावास, शा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मे बालक एवं बालिकाओ का स्वास्थ्य परिक्षण बीएमओ डॉ बलबीरसिंह मंडलोई के नेतृत्व मे आरबीएसके एएमओ डॉ संदीप आर्य, डॉ पंकज निगम, डॉ रीना चौहान, नेत्र सहायक तोलाराम बारिया,सुपरवाइजर कालूसिंह जर्मन सीएचओ धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राहुल भाभर,प्रिया मोरी, वर्षा राठौर आदि के द्वारा किया गया। पहली कक्षा से लगाकर बारहवी कक्षा तक के समस्त बालक और बालिकाओ का स्वास्थ्य परीक्षण किय गया। कुल 613 बच्चों की स्क्रीनिंग की गयी जिसमे आई फ़्लू से 36 बच्चे ग्रसित थे एवं कुछ बच्चे सामान्य पेट दर्द, सर्दी जुकाम आदि के थे।
सभी का उपचार किया गया और आई फ़्लू से पीड़ित बच्चो को इलाज दिया गया और उन्हे प्रीकाशन रखने की सलाह दी गयी। स्कूल प्रिंसिपल, छात्रावास अधीक्षक, समस्त शिक्षक एवं भीम अखाड़े आदि का सहयोग रहा। जीराबाद से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप