बालकीशोर मिश्रा रिपोर्टर


अटेर-भिंड = SDM विजय सिंह यादव ने सोमवार को अनुभाग ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक।
जिसमें मुख्य रुप से राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,महिला एवं बाल विकास विभाग ,पीएचई,
पीडब्ल्यडी ,शिक्षा विभाग ,जनपद एवं सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि समस्त स्कूल निर्धारित समय पर खुलने चाहिए शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं शासन के निर्देशानुसार बच्चों को निर्धारित सिलेबस एवं मध्यान भोजन अनिवार्य रूप से मिलना मिलना चाहिए । साथ ही BEO एवं बीआरसी को निर्देशित देते हुए कहा कि CAC/BAC के निर्धारित भ्रमण प्रभावी रूप से स्कूलों में होने चाहिए किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारी ,कर्मचारी जिम्मेदार होंगे ।
महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ीया सही समय पर खुलने चाहिए एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ मुख्य रूप से लाडली बहना का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से सुनिश्चित हो बच्चों को मीनू अनुसार नाश्ता एवं खाना मिले एवं एनआरसी में अति कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से भर्ती कराया जाए ।
शासन द्वारा निर्धारित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के प्रतिमाह के 15-20 प्रभावी भ्रमण सुनिश्चित हो।
कृषि विभाग से खाद वितरण की जानकारी ली और निर्देशित किया कि प्राइवेट खाद वितरकों की दुकानों पर रेट चार्ट अनिवार्य रूप से लगी होना चाहिए व उनकी स्टॉक पंजी संधारित होनी चाहिए ।
आगामी बैठक में खाद अधिकारी डाटा के साथ उपस्थित हो।
राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को निर्देशित दिया कि सीमांकन, नामांतरण व बंटवारे के प्रकरणों में जांच रिपोर्ट समय पर लगनी चाहिए एवं सीएम हेल्पलाइन का प्रभावी निराकरण हो किसी भी नागरिक को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
पंचायत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ, वृद्धा पेंशन योजना में हितग्राही का समय पर पंजीयन एवं पेंडेंसी को समाप्त करना लाडली बालिकाओं की ईकेवाईसी सुनिश्चित करना । इत्यादि महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता पर स्वास्थ्य विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,पीडीएस, एवं शिक्षा विभाग रहेगा संबंधित संस्थाओं के सतत निरीक्षण होंगे एवं लापरवाहों कर्मचारी एवं अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा ।
*News 24X7 India*
*🖊️बालकीशोर मिश्रा,बलराम दीक्षित🖊️*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है