




राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर – राजोद भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मंत्री के पद पर युवा नेता दीपक फेमस को नियुक्त होने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत समारोह व विशाल वाहन रैली निकाली गई जो कि बैंक आफ इंडिया बाईपास से चालू हुई मुख्य मार्ग होते हुए,बस स्टैंड, चामुण्डा चौक, कचनारिया रोड,आथमनावास मंदिर, गांधी चौक, धोबी वडली, गुलमोहर चौक,सदर बाजार, हनुमान चौक,साजोद, रानी खेड़ी होते मंडी प्रांगण पहुंचा स्वागत कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला नवनियुक्त जिला मंत्री दीपक फेमस का भव्य स्वागत किया गया नगर के प्रतिष्ठित व कार्यकर्ता द्वारा नगर में लगभग 35/40 स्थानों पर स्वागत मंच लगाकर भव्य स्वागत कर बस स्टैंड पर सेवफल से तोला गया व केले वितरण कर जगह -जगह पर पुष्प वर्षा शाल ,श्रीफल,भगवा दुपट्टा डाल कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अमृत पायल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जय सुर्या, अजित बाफना, कपिल यादव, गौरव मुरलीधर,सोहन पटेल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह सलवा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनील वसुनिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़,गणेश गामड़, दिनेश गिरवाल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान सहभोज कार्यक्रम मंडी प्रांगण पर रखा गया था।
More Stories
आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निगरानी में ट्रॉफीक पुलिस की लोगसेवा में सुरक्षा की अनोखी पहल
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल