Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*विद्युत आपूर्ति को लेकर कोताही न बरतने कलेक्टर के सख्त निर्देश, स्वयं कर रहे शिकायतों के निराकरण की समीक्षा*

कटनी। जिले की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विगत दिनों कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा ऊर्जा विभाग की गहन समीक्षा कर विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से शिकायतों का तीव्र गति से निराकरण ऊर्जा विभाग द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं इन शिकायतों के निराकरण की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे जिले की जनता को सुचारू रूप से बिजली मिल सके।
*भुडसा को बार बार बिजली कटौती से मिला छुटकारा*
ग्राम बिजौरी और भुडसा में बार बार विद्युत प्रवाह बंद होने संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसके तत्काल निराकरण के निर्देश कार्यपालन अभियंता ऊर्जा विभाग को दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में शिकायत की कराई गई जांच में पाया गया कि बड़वारा विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत उपकेंद्र भुडसा की 33 केवी लाइन ओवरलोड के कारण बार बार बंद हो रही थी। जिसका निराकरण करते हुए कृषि और घरेलू फीडर को शिफ्ट के अनुसार चलाना प्रारंभ किया गया है, जिससे निर्धारित विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है।
*मसुरहा वार्ड में लगेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर*
कटनी नगर निगम सीमांतर्गत मसुरहा वार्ड में धंतीबाई स्कूल के पास 200 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इसके लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। जिससे पूर्व से लगे डीटीआर का लोड बांटकर वोल्टेज संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
*ग्राम टिकरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर*
ग्राम टिकरिया में विद्युत आपूर्ति बंद होने संबधी शिकायत संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश कार्यपालन यंत्री ऊर्जा विभाग को दिए। निर्देश के परिपालन में की गई जांच में पाया गया कि ग्राम टिकरिया में स्थापित ट्रांसफार्मर फेल हो गया है, जिसे बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
*ढीमरखेड़ा वितरण केंद्र के 7 ट्रांसफार्मर बदले गए*
ढीमरखेड़ा विद्युत वितरण केन्द्र के ग्राम झिन्ना पिपरिया में 7 नग ट्रांसफार्मर खराब पड़े होने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्री प्रसाद त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में ऊर्जा विभाग द्वारा 25 केवीए के 6 और 100 केवीए का एक खराब ट्रांसफार्मर बदल कर उसके स्थान पर नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इसके अतिरिक्त स्लीमनाबाद वितरण केंद्र के एक कृषि ट्रांसफार्मर के खराब पड़े होने संबंधी शिकायत का निराकरण कराते हुए उक्त स्थल की जांच कर वहां नया कृषि ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। जिससे नियमानुसार कृषि कार्य हेतु 10 घंटे प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की जा रही है।