
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*अपनी पसंद के प्रतिभागी को कर सकेंगे वोट*
कटनी – स्वतंत्रता दिवस के सांस्कृतिक आयोजनों परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णय में जनता ऑनलाईन वोट करके बेहतर और उत्कृष्ट प्रतिभागी का चयन करने में भागीदारी निभा सकेगी। सार्वजनिक महत्व के आयोजनों में जनभागीदारी से सामूहिक तौर पर निर्णय की यह पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने वाला कटनी देश का पहला जिला है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में गण की भागीदारी का समावेश करने की अभिनव पहल की गई है।
इस अभिनव परिकल्पना के प्रणेता और सूत्रधार कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में शामिल होने भर में ही नहीं बल्कि परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में निर्णय लेने में भी जनता को भागीदार बनाने के उद्धेश्य से ऑनलाईन वोटिंग का प्रावधान किया गया है। स्वतंत्रता दिवस जन-जन की भागीदारी का पर्व है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों में सभी की निर्णायक भूमिका को महत्व देते हुए जिले की वेबसाईट https://katni.nic.in/event/vote/ पर जाकर लाइव वोटिंग पेज अथवा क्यूआर कोड को स्कैन कर परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लाइव वोटिंग लिंक प्राप्त की जा सकेगी।
किसी भी नागरिक द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने अथवा वेबसाइट https://katni.nic.in/event/vote/ पर जाने पर 2 प्रतियोगिताओं के नाम दिखेंगे। जिसमें परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है। इन दोनो प्रतियोगिताओं के नाम पर एक-एक करके क्लिक करने पर विवरण दिखाई देगा। किसी एक पर क्लिक करके अपना वोट दिया जा सकेगा। लिंक स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान खुलेगी।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल