
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना की है। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा है, कि ये पर्व लोकतंत्र का पर्व है और जनता के शासन को रिप्रजेन्ट करता है। स्वतंत्रता का उद्देश्य ही एकता, अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है।
कलेक्टर ने सभी से अपने घर में तिरंगा फहराने और शहीदों के योगदान का पुण्य स्मरण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। कलेक्टर ने जिले के हर नागरिक से अपने घर, दुकान व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने का आग्रह भी किया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले और प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके योगदान को सदैव याद रखना होगा।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला