
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*गुमनाम रहकर नवनिर्माण में योगदान देने वाले कर्मयोगी होंगे सम्मानित*
कटनी – जिला प्रशासन द्वारा जिले के इतिहास में पहली बार अभिनव पहल करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर न केवल खास बल्कि गुमनामी में रहकर आम लोगों की भी सेवा और समाज के लिए दिये गये योगदान को सम्मानित किया जायेगा।
इनमे से अधिकांश वे कर्मयोगी है जिनका विशिष्ट कार्य और योगदान कलेक्टर अवि प्रसाद को ग्राम भ्रमण के दौरान स्वयं देखने को मिला। इनके कार्यो, समाजसेवा की भावना और योगदान की समय-समय पर अपने भ्रमण दौरे पर कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं सराहना कर चुके है। अपनी-अपनी विशिष्ट विधाओं के माध्यम से समाज में आम बनकर खास काम करने वाले ये लोग पूरे मनोयोग से निष्काम भाव से समाज सेवा के अनुष्ठान में लगे है। इन्ही मे से एक सहायक शिक्षक है श्रीमती राजलता सोनी जो अपने स्वयं के खर्च पर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडने में लगीं है। तो शिक्षक मुरारीलाल शुक्ला कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहाडी में निःशुल्क सेवा दे रहे है। ग्राम घुंघरा में आंवलॉ रोपणी तैयार कर वृक्ष मित्र के रूप मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले रामकृपाल केवट, सरपंच राजीव नायक, ग्राम रोजगार सहायक देवराज केवट को भी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा शासकीय माध्यमिक शाला केवलारी में शायरा बानो और शासकीय माध्यमिक शाला सिमरा मे प्राथमिक शिक्षक सपना मिश्रा द्वारा स्कूल मे पुस्तकालय स्थापना के क्षेत्र मे बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा।
विजयराघवगढ़ क्षेत्र में रेडक्रांस की गतिविधियों को बढावा देने अधिवक्ता ब्रम्हमूर्ति तिवारी और दिव्यांग बच्चे कृष्णा को दिल्ली के स्कूल में दाखिला दिलाने मे महती भूमिका निभाने के लिए सामाजिक कार्य हेतु संतोष दुबे तथा रेल्वे स्टेशन में यात्रियों के उपचार कार्य के जिला प्रशासन के अनूठे कार्य में सहभागी बनकर पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे रमन सेठी, मोनी जायसवानी, संजय दुबे और डॉ स्मिथ श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।
नौनिहालों के भविष्य संवारनें और सृजन के लिए संचालित भारत निर्माण कोचिंग में सेवांए देने वाले शुभम तिवारी, हिमांशु पाण्डेय, कंचन बनाफर, अस्मिता नायक जैसे कर्मयोगी भी सम्मानित होंगें। इसके अलावा अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी भी सम्मानित होगें।

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा