
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद करेंगे ध्वजारोहण*
कटनी – स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउण्ड झिंझरी में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर श्री प्रसाद सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस मौके पर देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतिया दी जाएंगी। जिले भर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का मंच से सम्मान भी किया जाएगा।
*जनपद पंचायतों में अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण*
मुख्य समारोह के साथ ही जिले भर आजादी के पर्व पर ध्वजारोहण के साथ ही देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायतों में जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच ध्वजारोहण करेंगे।
*शालाओं में विशेष भोज का होगा आयोजन*
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। छात्रों को पीएम पोषण योजनांन्तर्गत विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर या सब्जी, पूरी हलवा और इसके साथ लड्डू का वितरण किया जाएगा। भोजन को स्वच्छ स्थान पर शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
बोरवेल खनन के नाम पर फर्जी पत्रकारों की उगाही, 15–30 हजार की वसूली—पुलिस तक पहुंचीं शिकायतें
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा