Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी / देश की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश एवं प्रदेश के साथ साथ जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज औद्यौगिक नगरी कैमोर में स्कूली बच्चों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।

उक्त रैली एसीसी लिमिटेड अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेन्ट्रल) श्री वैभव दीक्षित के मार्गदर्शन में अदाणी फाउंडेशन कैमोर एवं अमेहटा सीमेंट वर्क्स के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

अदाणी सीमेंट के चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर (सेन्ट्रल) श्री वैभव दीक्षित द्वारा क्लस्टर एच.आर. हेड (सेन्ट्रल) श्री एच पी सिंह, क्लस्टर फाइनेंस हेड (सेन्ट्रल) श्री शिवपूजन गुप्ता, थाना प्रभारी श्री सुदेश कुमार सुमन एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को एसीसी रामलीला मैदान से रवाना किया जो नगर के थ्री-आर पार्क के पास के मुख्य ध्वजस्थल पर जाकर समाप्त हुई।

इस आयोजन में 8 स्कूलों के छात्र छात्राओं, अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेन्टर के प्रशिक्षार्थियों के साथ प्लांट सिक्युरिटी, पुलिस थाना कैमोर का संपूर्ण स्टाफ, एसीसी कैमोर व अमेहटा सीमेंट वर्क्स का उच्च प्रबंधन, प्लांट यूनियन, जन प्रतिनिधि, स्कूली प्राचार्य व शिक्षकगण, नगर परिषद व पत्रकार बंधुओ ने बढ़ चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया जिनमे लगभग 3000 से अधिक बच्चों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रही।

बच्चों के साथ श्री वैभव दीक्षित, श्री एच पी सिंह, श्री शिवपूजन गुप्ता, डाॅ ज्यूरिक, श्री नीरज सिंह, श्रीमती श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास, श्री राजीव दुबे व अन्य वरिष्ठ अधिकारी तिरंगे झंडे को हाथों में लिए हुए इस रैली में सहभागी हुए और हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया। इस दौरान कैमोर नगर का वातावरण तिरंगे के नारों और देश भक्ति के गानो से गुंजायमान हो गया। रैली के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हुए जूस मिनरल वाटर नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की गई।

रैली के समापन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष श्री संतोष केवट, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री धर्मेंद्र शर्मा व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। रैली के समापन पर सभी ने अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं समाजिक प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का संकल्प लिया।

इस तिरंगा रैली का संपूर्ण संचालन अदाणी फाउंडेशन कैमोर की सी.एस.आर. हेड श्रीमती ऐनेट एफ विश्वास ने किया, इस आयोजन के सफल संचालन में सिक्युरिटी हैड नीरज सिंह, सुनील कुमार, पंकज द्विवेदी, सी.के.गुप्ता, राकेश चटर्जी, राजा मालवी, महेश सैनी, श्याम पंजवानी, मनीष नवैत, केनाज़ वाडिया, अनिल सेन, चंद्रमनी चतुर्वेदी, नाद गुंजन कला परिषद और बाएफ संस्थान की प्रमुख भूमिका रही।