


अनुराग शुक्ला रिपोर्टर
जबलपुर। मेरे वतन की आजादी का जश्न जबलपुर के यशस्वी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर निगम जबलपुर में मुख्य समारोह स्थल में अपने देश के राष्ट्र भक्तों को नमन करते देश की आन वान, शान के प्रतीक तिरंगे झंडे का सम्मान रोहण किया ।और इस पुनीत पर्व की सभी नगर वासियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जबलपुर की विकास यात्रा में सबके बहुमूल्य सहयोग का आग्रह किया । इस भव्य समारोह में संस्कारधानी का प्रतिष्टित टूर दा जबलपुर साइकिलिंग ग्रुप के दीपक असरानी, श्वेता दुबे, मयंक दुबे, अनुराग शानू , दलवीर सिंह अरोरा, लकी आहूजा, राजेंद आहूजा, विजय शर्मा, संजय मारवाह, मयंक ठाकुर, सन्मति, अंकुर पाहवा, आशीष शर्मा, तेजिंदर जसलीन, सनी हरीश, अनुपम आनन्द, मिर्ज़ा रमानी, सहित अन्य जवाज़ साथियों के अदम्य साहस एवं समय समय पर इनके द्वारा रचे कीर्तिमानो की ह्र्दय से सराहना करते हुए भविष्य में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी ।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन