
उमरेठ थाना अंतर्गत कन्हरगांव पुलिस चौकी का गांव पटपड़ा में मंगलवार को सुबह करीबन 6 बजे पटपड़ा के घानापूरा निवासी संजय उर्फ सोनू धुर्वे पिता रहमान शाह धुर्वे की अतरलाल धुर्वे के घर के पास वाली बड़ी नदी में मछली पकड़ने के दौरान करंट लगने से मौत होना बताया जा रहा है मृतक और उसके पांच साथी लोग भी बिजली करंट से मछली मारने गए हुए थे उसी दौरान संजय उर्फ सोनू की मृत्यु हो गई मृतक शादीशुदा था और उसका एक 5 वर्षीय पुत्र एवं 28 वर्षीय पत्नी है मृतक की पत्नी रेवती धुर्वे ने बताया मंगलवार को सुबह घर से अपने साथियों के साथ मछली मारने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था परिजनों की शिकायत पर पुलिस को सूचना मिलते ही उमरेठ थाना प्रभारी तरुण सिंह मरकाम एवं कन्हरगांव पुलिस चौकी प्रभारी सुहैल खान पुलिस आरक्षक आलोक कैश प्रकाश दहिकर मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा तैयार कर बिजली से मछली मारने की सामग्री को भी पुलिस ने जप्त करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है मृतक के शव को परासिया अस्पताल से शासकीय डॉक्टर द्वारा पीएम कराने के बाद परिजनों को मृतक का शव सुपुर्द किया देर रात्रि में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*