कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर ग्वालियर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको को नमन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था और नेता जी के तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, के एक नारे ने लाखों युवाओं को आजाद हिंद फौज से जोड़ने का कार्य किया।
भाजपा नेता सुनील वाल्मीकि ने कहा कि देश के आज़ादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता प्राप्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। हम उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर, शपथ लेते हैं कि हमेशा उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कौशलेंद्र राजावत, जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, भाजपा सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिनव तोमर, राम सिंह राजावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।