

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिला आज दिनांक 18/08/23 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल परिसर में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकरी सुनील शुक्ला के आतिथ्य में तथा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र गौतम, सूबेदार प्रियंका बौरासी एवं सौरभ चौहान की उपस्थिति में यातायात शिक्षा एवं जागरुकता अभियान संचालित किया गया
समस्त स्कूल वाहन चालकों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 21/08/23 तक माननीय सुप्रीम कोर्ट की 18 बिन्दुओं की गाइडलाईन का अक्षरश: पालन करते हुए स्कूली छात्रों का सुरक्षित परिवहन करे । इन 18 बिन्दुओं के अंतर्गत वाहन में सीसीटीव्ही कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, महिला / पुरुष अटेण्डर, बच्चों की सूची, वाहन चालक का शराब पीकर वाहन न चलाना इत्यादि का पालन किया जाना अनिवार्य है । सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी 18 बिन्दुओं का पालन दिनांक 21/08/23 तक न किये जाने की स्थिति में, दिनांक 22/08/23 से पहिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी
इस जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मौली थॉमस एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहा, प्राचार्या को स्कूली वाहन चालकों का पुलिस वेरीफिकेशन कराये जाने एवं विधालय में एक ट्रांसपोर्ट मैनेजर की नियुक्ति किये जाने के संबंध में भी बताया गया

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है