
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी – कन्हवारा कस्बे से दिठवारा तक बन रहे बायपास रोड के ठेकेदार व संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सड़क निर्माण मे अब्बल दर्जे का भृष्टाचार कर अवैध रूप से मुरुम उत्खनन कर निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा गाँव मे ही मकान भटाई के लिए मुरुम बेची गई है। बायपास रोड निर्माण कटनी की जैन कंट्रक्सं कंपनी द्वारा बे झिझक धाँधली की जा रही है ,2 पुलिया का निर्माण किया जा चुका है जिसमे सरिया का उपयोग नही किया गया, नजदीक की खदान से चुना डस्ट का इस्तेमाल किया गया है घटिया मिट्टी वाली रेत का इस्तेमाल किया गया जिसके परिणाम स्वरूप पुलिया धस गई है।अभी बायपास का लोकार्पण भी नही हुआ और ये हाल है कि पुलिया धस गई। रोड निर्माण मे भटाई मे बगैर सिचाई किये वाईबेटर चला दिया गया जिससे रोड भी घटिया बन रही है। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है और उच्च स्तर सी एम हेल्पलाइन मे भी की है जिसका शिकायत नम्बर 23801841 है

More Stories
नागरिकों की सुविधा पर फोकस: वैकट वार्ड में सड़क निर्माण प्रस्ताव को मिली सहमति
कटनी प्लेटफार्म नंबर 5 पर मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप
सुभाष चौक शिविर अनवरत जारी, देर रात तक मिल रहा छूट का लाभ निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश