
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
दिनांक 20/08/23 दिन रविवार को कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज का भवन निर्माण के लिए, मंडल कमीशन आयोग की रिपोर्ट लागू करते हुए ओबीसी को 27% आरक्षण की मांग को लेकर, एवं सामाजिक जागरुकता पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए!
▪️महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि संपूर्ण कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज ओबीसी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में तन मन धन से सहयोग करके जितायेगा, क्योंकि देश के राष्ट्रीय दल ओबीसी समाज के लोगों को महत्व नहीं दे रहे हैं, इसलिए अब हम अपना हक खुद ले लेंगे!
कटनी जिले की तीनों विधानसभा से ओबीसी उम्मीद वार चुनाव लडेंगे, समाज कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा! चैतूभाई पटेल प्रदेश प्रचार मंत्री म प्र कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज ने कहा हम छुकेंगे नहीं लडे है और लडते रहेंगे!
इस दौरान अध्यक्षता दादा ऋषिराम पटेल जिलाध्यक्ष ने की, बैठक का संचालन ओबीसी डाॅ बी के पटेल सचिव ने किया, जगदीश पटेल संरक्षक, प्रकाश पटेल सह सचिव, डॉ प्रदीप पटेल कोषाध्यक्ष, संतराम पटेल युवाध्यक्ष, संतोष पटेल उपाध्यक्ष, संजू पटेल, कमल पटेल, मनोज पटेल, एड सुरेश पटेल जिलाध्यक्ष- विधि प्रकोष्ठ, मेवालाल पटेल, सहित सैकड़ों सामाजिक जनों की उपस्थिति रही!
✍️ डॉ बी के पटेल 7225993674
सचिव- कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज कटनी

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, कटनी में GRP-RPF और जिला पुलिस की संयुक्त रणनीति तैयार