
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर मुख्यमंत्री ई-स्कूटी योजना के द्वारा पीटीसी मैदान में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में जिले के शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में टॉपर रहे 256 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में आई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हीरापुर सागर की छात्रा कुमारी खुशी असाटी स्कूटी मिलने से प्रसन्न हुई। खुशी ने कहा कि स्कूटी मिलने से मेरी पढ़ाई की राह अब आसान होगी। अब मुझे कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। पहले पापा मुझे छोड़ने के लिए आते थे और कई बार जब पापा के समय नही होते थे, तो मैं बस से कॉलेज जाया करती थी। लेकिन अब मुझे स्वयं की स्कूटी मिल गई है और इससे मैं खुद ही कॉलेज तथा कोचिंग आ जा सकूँगी। खुशी कहती है कि स्कूटी प्रदान करने के लिए मैं मामाजी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हूँ

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग