Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



बंदी भाइयों से बहनों ने नेकी की राह पर चलने का लिया वादा
जिला जेल में पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

कटनी। जिला जेल कटनी में भाई- बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।जेल परिसर में रक्षाबंधन के पर्व पर 257 बंदी भाइयों से मिलने जिला जेल पहुंची 713 बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और एक -दूसरे को राखी के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि जिला जेल में सुरक्षा मापदंडों के मद्देनजर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जेल प्रबंधन ने सारी तैयारियां की थीं । इसके लिए बंदी भाइयों और आगंतुक बहनों की बैठक व्यवस्था और बंदी भाइयों को बहनों से मुलाकात कर राखी बांधने की पुख्ता व्यवस्था की गई थी ।वहीं जेल उपअधीक्षक डॉक्टर समता तिवारी ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ आगंतुक बहनों और घर वालों को पारिवारिक माहौल मिले इस बात का भी ध्यान रखा गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके अनिष्ट निवारण की कामना की और अपने भाई की यश कीर्ति को सदैव चंदा मामा जैसा चमकते रहने का शुभ आशीष दिया।

रक्षाबंधन के पर्व पर जेल का माहौल बहुत भावपूर्ण था। जहां अपने बंदी भाई से मिलने पहुंची बहनों की आंखों में खुशी के आंसू थे ,तो वहीं भाइयों ने भी अपने परिवार जनों और बहन से मिलकर खुशीपूर्वक रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। भाई -बहनों ने आपस में अपनी बचपन की यादें ताजा कीं और परिवार के सुख-दुख को साझा किया ।यहां का माहौल देखकर ऐसा लग रहा था कि भाई-बहन दुनिया के सबसे पहले और सच्चे दोस्त होते हैं ।भाइयों की हर गलतियों पर पर्दा डालती बहन हमेशा ही माता-पिता की डांट-फटकार पर हमेशा भाई का पक्ष लेती है और बचाव करती है।

बहनों ने रक्षा सूत्र बांधने के बाद नेग उपहार में भाइयों से बुराई छोड़कर नेकी की राह पर चलने का वादा लिया।