Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी, श्री अभिजीत कुमार रंजन जी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के चलते अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। आज दिनंाक को कजलियों का त्यौहार होने से श्रीमान अति0पु0अ0 महोदय, न0पु0अ0 महोदय तथा थाना प्रभारी माधवनगर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सतत रूप से भ्रमण कर कजलियां पर्व व्यवस्था तथा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 31.08.23 को भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झिंझरी का सुनील बर्मन उर्फ घंटी अपने हाथ में एक लम्बा चाकू लिये हुये बिलहरी रोड पर तालाब के रास्ते में धूम रहा है, संभवतः कोई गंभीर घटना घटित कर सकता है। मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीक व प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी प्रभारी झिंझरी उनि0 महेन्द्र जायसवाल द्वारा हमराह स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी सुनील बर्मन उर्फ घंटी पिता कोदूलाल बर्मन निवासी झिंझरी को पकड़कर उसके कब्जे से एक धारदार लम्बा चाकू जप्त किया गया है। आरोपी सुनील उर्फ घंटी बर्मन आदतन अपराधी होने से उसे गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

सराहनीय भूमिका:- चौकी प्रभारी झिंझरी महेन्द्र जायसवाल, सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 203 राजेश सिंह, आर0 592 जजकुमार की सराहनीय भूमिका रही ।