
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के दूरस्थ पहाड़ी वनांचल चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में उल्टी-दस्त के प्रकोप से एक 60 वर्षीया महिला की बीती शाम मौत हो गई. वहीं एक ग्रामीण गंभीर है, और गांव के लगभग तीन दर्जन लोग उल्टी, दस्त, बुखार और दर्द से पीड़ित हैं. बिहारपुर क्षेत्र के लुल्ह ग्राम पंचायत में फुलकुंवर नाम की महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई और पेट में मरोड़ होने लगा. देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई. इसके साथ ही एक अन्य ग्रामीण गोरेलाल चेरवा भी उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण सूरजपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र का यह एक ऐसा गांव जहां आज भी रहवासियों को पेयजल के लिए जूझना पड़ता है. आज भी यहां के लोग बरसात के मौसम में कुंआ का दूषित जल पीने के लिए मजबूर होते हैं. जिससे उन पर जल जनित संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि संभवतः दूषित जल पीने के कारण एक साथ ग्राम पंचायत लुल्ह के सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है.

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*