शकील खान रिपोर्टर


मनावर— धार रोड प्रचिन मंगला मंदिर में इस क्षेत्र में बरसात नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन व उनकी धर्मपत्नी बिना बाई जर्मन ने प्रचिन मंदिर में हवन करवाया जिससे इस क्षैत्र अच्छी बारिश हो इस क्षेत्र के किसानों की फसलें खाराब नहीं हो इस लिए 5 दिनों से चल रही पूजा में 2 दिन का हवन हुआ ।प्राचीन मंदिर मंगला देवी के मंदिर में नव पंडितों के द्वारा विधि-विधान के द्वारा पूजा पाठ हवन और पांचवें दिन कन्या भोजन प्रसादी रखी गई थी । भगवान से प्रार्थना की क्षेत्र में जल्दी बारिश होने से किसानों को राहत मिल सके । कार्यक्रम में कई किसान लोग, महिलाएं,सुरमा सोलंकी शामिल हुए । । सभी किसानों ने जर्मन को धन्यवाद दिया।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…