अभिषेक नायक रिपोर्टर

संकुल केंद्र स्लीमनाबाद मैं पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अतुल द्विवेदी के द्वारा एक मृत शिक्षक के परिजनों को समय वेतनमान का लाभ दिलाने के एवज मैं 50 हजार रुपये की रिश्वत खोरी करने के आरोप के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप है।
कतिथ तौर पर लिपिक अतुल द्विवेदी के द्वारा 10-10 हजार की तीन किश्त नगद ली जा चुकी है। साथ ही चौथी किश्त 10 हजार रुपये दी गई ओर काम नही किया गया तो परिजनों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर से की। साथ ही 10 हजार रुपये नगद लेने का वीडियो भी शिकायत के दौरान उपलब्ध कराया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया मैं वायरल हो रहा है।
मृतक शिक्षक के परिजनों ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि स्व.जागेश्वर प्रसाद तिवारी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भेड़ा मैं पदस्थ थे। वर्ष 1982 मैं प्रथम नियुक्ति हुई थी।
साथ ही 1 जनवरी 2008 को उनका निधन हो गया था।
लोक शिक्षा संचानालय के आदेशानुसार मृतक शिक्षक को नियुक्ति दिनांक से एरियर्स राशि का भुगतान किया जाना था।जिसमें मृतक शिक्षक की पत्नी सावित्री तिवारी के द्वारा आवेदन प्रक्रिया संकुल केंद्र स्लीमनाबाद मैं दिया गया।
नियुक्ति दिनांक से समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने के लिए लिपिक अतुल द्विवेदी के द्वारा 50 हजार की डिमांड की गई।
जिसमे दस-दस हजार रुपये की तीन किश्त बाबू को दी गई, लेकिन कोई काम नही किया गया। लिपिक का कहना था कि जब तक पूरी राशि 50 हजार नही दोगे काम नही होगा। तब मृतक शिक्षक के भतीजे के द्वारा दस हजार रुपये की राशि 25 जनवरी 2023 को लिपिक को दी गई व राशि देने का वीडियो बनाकर रख लिया गया। आरोप है कि 30 हजार रुपये लेने के बाद भी आज तक मृतक शिक्षक के परिजनों को समयमान वेतनमान का लाभ नही दिया गया। परिजनों का कहना है लिपिक ने कहा जब तक पूरी राशि नही दोगे काम नही होगा।
इस मसले पर पृथ्वीपाल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्लीमनाबाद संकुल केंद्र मैं पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अतुल द्विवेदी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला प्रकाश मैं आया है। मृतक शिक्षक के परिजनों ने इसकी शिकायत की है साथ ही साक्ष्य के रूप मे वीडियो उपलब्ध हुआ। आरोप की जांच होगी आरोप सही हुए तो रिश्वत खोर लिपिक को बख्शा नही जाएगा।अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए संयुक्त संचालक को पत्र लिखा गया

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार