

राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर – राजोद श्रेत्र में लम्बे समय बारिश नहीं होने के कारण इंद्रदेव को मनाने के लिए किसानों व आमजनता द्वारा तरह तरह के जतन किए जा रहे हैं श्रेत्र के कई गांवों में बाग रसोई उज्जैनी भी कर भगवान इंद्रदेव को मनाने की कोशिश की जा रही है कहीं मंदिर में अखंड रामायण पाठ तो कहीं सुंदर काण्ड अलग-अलग तरह से इंद्रदेव को मनाया जा रहा है। लेकिन श्रेत्र में आज भी अच्छी बारिश की दरकार है आने वाले दिनों में बारिश नहीं होने सोयाबीन की फसलें ख़राब हो चुकी है और आने वाले समय में आने वाली फसलों में भी समस्या आ सकती है इसी कड़ी में आज राजोद नगर के श्री धुमालेश्वर महादेव मंदिर बस स्टैंड पर स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग जलमग्न कर भोलेनाथ से कामना करते हुए श्रेत्र अच्छी बारिश की कामना की गई।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*