कुंवर सिंह रिपोर्टर






भिंड : मध्य प्रदेश में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह सदस्यता कैंपेन एमपी के मन में मोदी अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहा है। इस सदस्यता अभियान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने बताया कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से नव मतदाताओं जिनकी उम्र 18 से 25 तक है उनको पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है क्योंकि हमारे देश में मतदाताओं में युवाओं का प्रतिशत सबसे ज्यादा है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने बताया कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा नव मतदाताओं एवं विभिन्न विधाओं
के युवाओं की सदस्यता का कीर्तिमान स्थापित करेगा। पाठक ने बताया कि युवा मोर्चा भाजपा की विचारधारा से अवगत कराकर नव मतदाताओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा स्कूल, कालेज और कोचिंग सेंटरों में भी युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के तहत नव मतदाताओं के बीच जाकर बताएगा कि देश और प्रदेश के युवाओं के विकास के लिए भाजपा क्यों जरूरी है।
और सदस्यता अभियान के लिए पार्टी ने एक नंबर (7000230230) भी जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल करके भाजपा पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है