पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

दि.जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष ‘जैन रत्न’ स्मृतिशेष प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल जी की स्मृति में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जैन बोर्डिंग हाउस में दि. जैन सोशल ग्रुप रॉयल कटनी के द्वारा वरिष्ठ शिक्षको व मेघावी छात्र / छात्राओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्लन रॉयल ग्रुप के सदस्यों के द्वारा किया गया , इसके बाद जैन स्कूल के वरिष्ठ शिक्षकों को श्रीफल ,शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवम् मेघावी छात्र/ छात्राओं को
स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मुनि श्री 108 अस्तिक्य सागर जी महाराज जी के मुखारविंद से बच्चों को आशीष वचन प्राप्त हुए। बच्चो को मिष्ठान वितरण किया गया ।

More Stories
कटनी में 5 अप्रैल को निकलेगी श्री सत्य साई दिव्य रथ की भव्य शोभायात्रा, नगर में गूंजेगा शांति और प्रेम का संदेश
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार