Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनिल वर्मा रिपोर्टर




राजगढ़ बैंक ऑफ इंडिया जिसमें शाखा राजगढ़ के 118वे स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जो कि जिला कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ !
इस अवसर पर राजगढ़ जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री एन .के. पाटीदार, राजगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री जितेंद्र भाटिया,आर सेटी राजगढ़ के डायरेक्टर श्री राहुल जी ,राजगढ़ शाखा के स्टॉफ सदस्य गणमान्य नागरिक , ग्रामीण क्षेत्र से पधारे ग्राहकगण, महिला स्व सहायता समूह की कार्यकर्ताएं उपस्थित थी!
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री पाटीदार ने अपने उद्बोधन बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना 1906 से लेकर आज तक के बैंक सफर पर प्रकाश डाला तथा कहा कि बैंक आफ इंडिया के सितारा कभी हस्त नहीं होता है! विदेश में भी शाखाएं होने के कारण बैंक आफ इंडिया में हर समय पर कार्य होता है!
राजगढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री जितेंद्र भाटिया ने शाखा के बिजनेस से संबंधित जानकारी दी तथा स्व सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य स्वीकृत ऋण के स्वीकृति पत्र कलेक्टर साहब के कर कमल से प्रदान किया तथा भविष्य की रूपरेखा के बारे में भी प्रकाश डाला!
कलेक्टर साहब श्री हर्ष दीक्षित ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया तथा स्टाफ को इस अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं अपने उद्बोधन में अग्रणी जिला बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बैंक के कार्यों एवं उपलब्धियां की प्रशंसा की एवं लोगों से ऋण के सदुपयोग एवं किस्तों की अदायगी समय से सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया! साथ ही आपने कहा कि अधिकाधिक लोगों को बैंक की सुविधाओं एटीएम ,यूपीआइ आदि का उपयोग करना चाहिए !
कार्यक्रम का संचालन शाखा के वरिष्ठ स्टॉफ श्री डी .आर.मीना के द्वारा किया गया तथा वोट ऑफ थैंक्स आर सेटी के डायरेक्टर श्री राहुल जी के द्वारा किया गया!

राजगढ़ से अनिल वर्मा की रिपोर्ट