Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


जर्नलिस्ट कांउसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने आज हिन्दी दिवस के अवसर पर पत्रकारों की समस्याओ पर गहनता से विचार विमर्श करने के उपरांत पत्रकारों की समस्याओ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने व उसका निराकरण कराने के लिए मध्यप्रदेश मे एक प्रदेश सलाहकार समिति घोषित की है।इस समिति में वरिष्ठ पत्रकारो के साथ युवा पत्रकारों को भी मौका दिया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डा. अनुराग सक्सेना जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक हरी शंकर पाराशर जी की संतुति पर इस समिति को संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डा. आर सी श्रीवास्तव ने घोषित किया।
इस समिति में मध्य प्रदेश के
नई बस्ती कटनी के स्वतंत्र पत्रकार अश्विनी बडगैया (अधिवक्ता),हरदा के मुईन अख्तर खान, रतलाम से राजकुमार लुनिया, इंदौर से पीयूष जैन, बैतूल से आशीष पाटिल, मैहर से रविंद्र सिंह, श्योपुर से नितेश उपाध्याय, छिंदवाड़ा से लक्ष्मी प्रसाद नागवंशी, सिंगरौली से अंबरीश कुमार पाठक और जबलपुर से सुनील केवट को प्रदेश सलाहकार समिति मे स्थान दिया गया।
इसी के साथ संगठन इस समिति से आशा करता है कि यह समिति ऐसा कोई कार्य नही करेगी जिससे पत्रकारों व पत्रकारिता की छवि धूमिल हो इस समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। यह समिति प्रदेश मे संगठन को मजबूत करने का कार्य भी करेगी।संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समिति गठन पर हर्ष व्यक्त किया साथ ही इसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

सभी सम्मानित मीडिया के साथियों से विनम्र अनुरोध है इस समाचार को अपने समाचार पत्र में पोर्टल पर चैनल पर प्रकाशन , प्रसारण का सहयोग करें