Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शिशिर दुबे रिपोर्टर


पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार पुलिस लाईन जबलपुर स्थित पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों के बच्चों के उज्वल भविष्य एवं कौशल तथा शैक्षणिक विकास हेतु सर्व सुविधा युक्त लर्निंग सेंटर बनाया गया, जिसका दिनांक 16-9-23 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.) द्वारा ,उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) की उपस्थिति शुभारम्भ किया गया।
उक्त लर्निग सेंटर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारजन बच्चे/बच्चियॉ लाभ लेकर अपने ज्ञान व कौशल का उन्नयन कर सकेगें।
लर्निंग सेंटर सर्वसुविधा युक्त बनाया गया है, लर्निंग सेंटर में लायब्रेरी के साथ साथ कम्प्यूटर के बेसिक फंग्शन जैसे एम.एस. वर्ड, एक्सल, पावर प्वाईट, तथा हिंदी/इंग्लिश टायपिंग सीखने के लिये कम्प्यूटर की व्यवस्था के साथ साथ इंटरनेट कनैक्शन की भी सुविधा रखी गयी है जिससे बच्चे ऑन लाईन सब्जेैक्ट से सम्बंधित जानकारियॉ सर्च कर सकेंगे।
लर्निंग सेंटर में 35 लर्निग पैनल, 20 टेबिल सिटिंग, 4 कम्प्यूटर, इंटरनेट वाईफाई कनैक्शन के साथ साथ पावर प्वाइंट प्रोजैक्टर की व्यवस्था रखी गयी है।
विभिन्न विषयो के काउंसलरो से अनुबंध कर पुलिस परिवार के बच्चों की काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। विभिन्न विषय के विशेषज्ञों से समन्वय स्थापित कर लर्निंग सैंटर के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार की जाये के सम्बंध में मार्गदर्शन दिलाया जावेगा।
लर्निंग सैंटर की लाइब्रेरी में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी से सम्बंधित किताबों के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों के एजूकेशनल नोट्स एवं किताबों को रखा जायेगा, जिसका लाभ पुलिस परिवार के बच्चों को मिल सके। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के द्वारा लंर्निंग सैंटर में आकर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि पुलिस कर्मी ड्यूटी की व्यस्तता के कारण बच्चों के शिक्षा पर सही तरीके से ध्यान नहीं दे पाते है, इन्हीं सब बातों को ध्यान मे रखते हुये बच्चों केे बेहतर भविष्य हेतु लर्निंग सेंटर बनाया गया है। लर्निेग सैंटरं से निश्चित रूप से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारजन एवं उनके बच्चों की शिक्षा-दीक्षा की गुणवत्ता में विकास होगा तथा वे प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने की उक्त सुविधा से लाभान्वित होकर अपने भविष्य को, अपने उद्देश्य को, शिखर तक ले जाने मे निश्चित रूप से सफल होंगे।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री उदय भान सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय श्री बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकाक्षा उपाध्याय , रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।
*जबलपुर से सिटी रिपोर्टर शिशिर दुबे की रिपोर्ट*