कुंवर सिंह रिपोर्टर


भिंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों की सेवा कर एवं फल वितरण कर मनाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी के जन्मदिन तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है। इस पखवाड़े में भाजपा के नेता,कार्यकर्ता और अधिकारी आम जन के बीच जा कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सेवा करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज विदेश में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,अमित जैन एवं शेरू पचौरी, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन,जिला संयोजक कौशलेंद्र राजावत,मंडल महामंत्री संतोष भारौली,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,सूरज बरुआ एवं जेडी खान, युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक,नीलेश कुमार एवं राहुल गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है