Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को सरदारपुर विधानसभा में पहुंची। मुख्य कार्यक्रम राजोद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आगमन होना था लेकिन खराब मौसम के चलते यात्रा में शामिल नहीं हो सके। राजोद में आयोजित जनआशीर्वाद यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव , इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा , राज्य सहकारी अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर , भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, यात्रा जिला प्रभारी मुकामसिंह किराड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर , जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह सलवा,दीपक फेमस, पुर्व वेलसिंह भुरिया, संजय बघेल, सुनील वसुनिया, राकेश पटेल, धर्मेंद्र मण्लोई, ,आदि अनेक मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता , दीनदयाल उपाध्याय , श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। स्वागत उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी ने दिया। मुख्य वक्ता प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे गरीब चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री , गरीब किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। इसका उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान। हमारे प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्मान निधि देने का काम किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि गांव के लोग तो बैलगाड़ी से चलते है उन्हे सड़क बिजली की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा का शासन रामराज की निशानी है। विकास के जज्बे के साथ भाजपा काम करती है। उच्च शिक्षा मंत्री के नाते हमने प्रदेश में हिंदी में एमबीबीएस शिक्षा लागू की। भगवान राम हमारे आदर्श है। हम सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश करने की साजिशों को कामयाब नही होने देंगे। हमने उच्च शिक्षा में भगवान राम , कृष्ण को पाठयक्रम में शामिल किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने राजोद में कॉलेज खोलने की घोषणा की साथ ही किसानों की मांग पर माही नर्मदा लिंक परियोजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए नहर परियोजना में छूटे हुए गांवो को जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी गांव सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा।
जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यक्रम में विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने किया आभार राजोद लाबरिया मंडल अध्यक्ष अमृत पायल ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी गोपाल रावडिया ने दी