शकील खान रिपोर्टर



प्रदेश में हो रही अति वर्षा के कारण नर्मदा का जल स्तर बढ़ जाने से ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले जाने से सरदार सरोवर बांध का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया, जिससे सरदार सरोवर के बैक वॉटर का पानी मनावर विधानसभा के कई गांव डूब गए। श्री गणेश जर्मन जिला पंचायत सदस्य द्वारा ,पूर्ण प्रशासनिक अमले के साथ प्रभावित ग्राम सेमल्दा, एकलबारा, पेरखड, अछोदा आदि का निरीक्षण किया गया, जहां पर कई घर पूर्णत पानी में डूब गए, तो कई घरों की दीवार गिर गई, जिसमें अनाज व घर गृहस्थी का सामान पूर्णत खराब हो गया। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई।
क्षेत्र के प्रभावितों को उनके जन माल की हानि का पूर्णत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया एवं संभावित वर्षा को देखते हुए ,उनके रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अमले से चर्चा की। एवं प्रशासन को हर संभव मदद के लिए कहा गया।
श्री गणेश जर्मन के द्वारा 2 दिवस से लगातार क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है व नर्मदा के बैक वॉटर से प्रभावित गांवों से संपर्क बनाए हुए है।






More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है