Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संपादक पंडित नंदन शर्मा


आज विराजेगे भगवान श्री गणेश
बाग सह संपादक पंडित नंदन शर्मा बाग में आज हरतालिका तीज का महिलाओ ने निर्जला वत्र रखकर मंदिरो मे सामुहिक रूप से पुजा कर भजन किर्तन कर इस त्योहर को मनाया गया। क्था पंडित आचार्य दिलीप रामेश्वर दयाल शर्मा द्वारा कथा की गई तथा आज मंगलवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। घर-घर गणपति बप्पा बिराजेगे। हरतालिका तीज से धार्मिक त्योहार शुरु हो जाते है। हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, हल छट डोल ग्यारस, अनंत चौदस तक उत्सवो की धूम रहेगी। गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। इस दौरान घर-घर एवं पंडालो मे धूमधाम से मंगलमूर्ति की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आज से दस दिवसीय गणेशोत्सव शुरु होगा। नगर के साथ पुरे अचंल क्षेत्र मे पांच सौ से अधिक स्थानो पर पंडालो में विघ्रहर्ता की स्थापना होगी। इसके चलते मंडल सदस्य तैयारियो मे जुटे हुए है। बाजार मे गणेश प्रतिमाओ की दुकाने सज गई है। क्षैत्र में हरतालिका तीज के साथ ही त्योहारो का सिलसिला शुरु हो जाता है। हरतालिका तीज इस मौके पर को महिलाओ द्वारा हरतालिका तीज का व्रत रखकर मिट्टी से बने शिवलिंग का पूजन किया जाएगा। 19 सितम्बर से 28 सितम्बर तक गणेशोत्सव मनाया जाएगा। 29 सितम्बर से महालय (श्राद्धपक्ष) शुरु होगा, जो 14 अक्टूम्बर को सर्व पितृ अमावस्या पर खत्म होगा। इसके बाद 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरु होगे । दशहरा 24 अक्टूबर को मनाया जावेगा। इस प्रकार 18 सितंबर से 24 अक्टूबर तक धार्मिक पर्व महिला-पुरुष और युवक-युवतियो द्वारा श्रद्धा-भक्ति, उपासना, मन्नत , उल्लास और धूमधाम के साथ मनायेगें। आाज घर-घर विराजेगें श्री गणेश- नगर मे गणेशोत्सव पर्व मनाने के लिए सहित आस पास गांव द्वारा कई जगह झांकिया सजाने की तैयारिया शुरु कर दी है। इन्हे देखने नगर सहित आसपास ग्रामिण आते है। मंगलवार को शुभ मुहूर्त मे प्रतिमाओ की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर महिला-पुरुष व बच्चो बाले-बालिकाओ द्वारा सर्वप्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की घट स्थापना घर-घर की जाएगी। प्रतिदिन पूजा, अर्चना, आरती व प्रसादी वितरण के बाद अनंत चतुर्दशी को विसर्जित किया जाएगा।
इस वर्ष बच्चो मे गणेशजी को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। पुरे क्षैत्र मे स्कुलो के व अन्य सेवी संस्थान द्वारा इक्को फ्रेन्डली गणेशजी बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिससे की बच्चो को मिटटी से अपने हाथे से गणेशजी की प्रतिमा बनाये जाना सिखाया गया। नगर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षैत्रो मे इक्को फ्रेन्डली गणेशजी की स्थापना घर-घर मे होगी।
फ़ोटो 2
हरतालिका तीज के साथ धार्मिक त्योहार शुरु
आज विराजेगे भगवान श्री गणेश बाग से सह संपादक पंडित नंदन शर्मा की खबर