
उत्तर प्रदेश के संभल में खाकी को दागदार करने का
एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अमरोहा जनपद से गणेश चतुर्थी के मेले में ड्यूटी करने आई एक महिला दारोगा के साथ दो सिपाहियों ने छेड़-छाड़ की है. जानकारी के अनुसार महिला दारोगा को घर जाते समय रात के एक बजे रास्ते में रोक कर दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की, इस दौरान जब महिला दारोगा ने पुलिस को मदद के लिए कॉल किया तो दोनों भाग गये. फिलहाल महिला दरोगा की शिकायत पर संभल के बहजोई थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एसपी संभाल ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप