Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*भेजे गए बाल गृह, नियोक्ता अभय प्रोविजंस के विरुद्ध कार्यवाही जारी*

कटनी। अब तक अनाथ जिंदगी बसर कर पेट पालने के लिए मजबूरी में चाय दुकान में काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के प्रयास से आसरा मिला है। कलेक्टर द्वारा स्वयं इन दोनों बच्चों को रेस्क्यू कराया गया और अब ये बच्चे आसरा बाल गृह में देखरेख के लिए भेजे गए हैं।
*निर्वाचन संबंधी भ्रमण दौरान अचानक पड़ी थी कलेक्टर की नजर*
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कलेक्टर श्री प्रसाद निर्वाचन संबधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर निकले हुए थे। इसी दौरान जब वे इंदिरा नगर कुठला से घंघरी खुर्द जाने के लिए निकले तभी पन्ना रोड़ स्थित शाहपुरा मोड़ पर उन्हें एक चाय दुकान सह भोजनालय में दो कम उम्र के बच्चे काम करते नजर आए। जिन्हें देखकर उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और अभय प्रोविजंस नामक इस दुकान से दोनों बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कराया। साथ ही तत्काल श्रम पदाधिकारी को उक्त दुकान संचालक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया था।
*बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया प्रस्तुत*
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर रेस्क्यू दोनों बाल श्रमिकों को श्रम पदाधिकारी द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें आगामी देखरेख के लिए झिंझरी स्थित आसरा बाल गृह भेजा गया है। जहां पहुंच कर दोनों ही बालक काफी खुश हैं। इनमे से एक बालक ने बताया कि उसके माता पिता नहीं है।
*वैधानिक कार्यवाही जारी*
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए दोनों बच्चों की आयु का सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियोजक अभय प्रोविजंस के संचालक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।