Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शाम ढलने से पूर्व ही दंदरौआ धाम की ओर दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु रात 12 बजे से ही सखी स्वरूप डॉक्टर हनुमान के भक्तों के दर्शन हेतु खुले पट

शाम ढलने से पूर्व ही दंदरौआ धाम की ओर दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु रात 12 बजे से ही सखी स्वरूप डॉक्टर हनुमान के भक्तों के दर्शन हेतु खुल जाएंगे पट

भिण्ड जिले की मेहगांव तहसील में स्थित विश्व प्रसिद्ध दंदरौआ धाम पर बुढ़वा मंगल पर दर्शन के लिए सोमवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का हुजूम दंदरौआ धाम की ओर डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए निकल पड़ा है। इधर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए है, ताकि लोगों को दर्शन करने में कोई परेशानी न आने पाए।
सोमवार की शाम ढ़लते ही मेहगांव की ओर से हजारों की संख्या में भक्तों की टोलियां दंदरौआ धाम की ओर रवाना हो गई हैं। भक्तगण मंदिर पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन करेंगे और श्री श्रीअ 1008 महामण्डलेश्वर महंत श्री रामदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर में फूल बंगला की सजावट पूरी हो चुकी है। उन्होंने सोमवार की रात 12 बजे से हनुमान मंदिर के पट खोले जाकर दर्शन शुरू होने की बात कही है।दंदरौआ धाम मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा बताया जहां पर डॉक्टर हनुमान सखी रूप में विराजमान है सोमवार की रात्रि से लेकर मंगलवार की रात्रि तक भक्तों का ताता लगा रहता है यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर डॉक्टर हनुमान दंदरौआ सरकार के दर्शन कर लाभ प्राप्त करते हैं
उधर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक मनी खत्री के निर्देश पर करीब आठ सौ पुलिसकर्मी मंदिर परिसर एवं आसपास के इलाके में तैनात रहेंगे।जानकारी देते हुए धाम के प्रवक्ता जलज त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर पहुंचने के लिए तीन पहंच मार्ग हैं। इनमें मौ की ओर से आने वाले घमूरी, मेहगांव की ओर से आने वाले चिरौल एवं गोहद इलाके से आने वाले मडरौली की ओर से मंदिर पहुंचेंगे। यातायात में परेशानी नहीं आए इस दृष्टि से उक्त गांवों पर ही चार पहिया वाहन रोके जाएंगे और श्रद्धालु वहां से पैदल मंदिर परिसर पहुंचेंगे। उधर दो पहिया वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की गई है। हालांकि दो पहिया वाहन मंदिर परिसर के पास नहीं पहुंचेंगे लेकिन उन्हें कुछ दूरी पर रोककर खेतों में पार्क करवा दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
जगह जगह लगे भण्डारे
दंदरौआ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं ने सोमवार की शाम से ही पैदल जाना आरंभ कर दिया है। कई श्रद्धालु रात में ही दंदरौआ पहुंच जाने की संभावना है। श्रद्धालुओं के लिए मेहगांव से दंदरौआ के लिए समाजसेवियों ने लगभग 70 जगह चाय, नाश्ता, दूध, फलाहार, पेयजल आदि के स्टाल लगाए हैं। जहां श्रद्धालुओं को चाय नाश्ता कराया जाएगा।। इस अवसर पर रामवरन पुजारी ,एडवोकेट बिनोद दीक्षित, गिरजेश पचौरी पत्रकार,प्रमोद चौधरी ,जलज त्रिपाठी, कमलेश सोनी,कमलेश कौरव, मिर्चू बाबा ,नरसी दद्दा, मनीष शिवहरे अदि उपस्थित रहे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754