Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा

ग्राम पीपली में साप्ताहिक भागवत कथा में बताया गया की जो गम रूपी जहर खुद पी के समाज को खुशियां बांटें वह कलयुग के महादेव है,,, जीवन में मनुष्य को दूसरों के द्वारा दी गई सारी बुराइयों को पीकर भी सारे मानव मात्र के कल्याण का भाव रखना चाहिए,, उक्त विचार पंडित पवन कृष्ण जी शर्मा ब्रज धाम कुड़ाना जिला शाजापुर वाले ने ग्राम पिपली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन में व्यक्त किये,, राजा बलि का प्रसंग सुनाते हुए पंडित श्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार बली ने अपना भगवान को सर्वस्व अर्पण कर दिया तो, भगवान ने भी उन्हें सब कुछ लोटा दिया ,, ऐसे ही हम भी प्रभु के प्रति समर्पित हो जाए, तो एक मां की तरह परमात्मा हमारी रक्षा करते हैं,, पंडित जी ने त्याग की महिमा बताते हुए कहां की जीवन में तर्पण से ज्यादा अर्पण की महिमा है, हमारे पास जो है उसमें से कुछ अंश हम परोपकार में लगायें,,क्योंकि हमारे मरने के बाद इस बात पर चर्चा होती है कि हमने समाज को क्या दिया,, हमारे मरने के बाद कितनी आंखों में आंसू आते हैं उसे पता चल जाता है कि हम स्वर्ग गए कि नर्क में,, कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ,, जब टोकरी में भगवान बालकृष्ण पंडाल में आए तो पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया, और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जेसे भजनों से गूंज उठा,, श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया ,, एवं माखन मिश्री का प्रसाद प्राप्त किया,,, पिपली से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर