राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर – राजोद प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ढ़ोल ग्यारस को नगर के सभी मंदिरों के ढोल कचहरी चौक गांधी में इकट्ठा हुए। ढोल में विराजित भगवान का पुजन अर्चन रामोला आश्रम के महंत श्री गणपत जी महाराज द्वारा विधिवत सभी ढोल में विराजित भगवान का पुजन अर्चन कर सभी मंदिरों के ढोल में विराजित भगवान लड्डू गोपाल नगर भ्रमण की और निकले जहां रास्ते भर महिलाओं द्वारा भगवान का पुजन अर्चन कर स्वागत किया। सर्व प्रथम हनुमान जी मंदिर, श्री रामोला आश्रम राम मंदिर, श्री रणछोड़राय मंदिर, श्री नरसिंह मंदिर, श्री चारभुजा नाथ मंदिर,श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर,मां विश्वेश्वरी मंदिर, आदि ढोल निकले साथ ही भगवान के मधुर भजन पर भक्तों द्वारा नृत्य करते हुए हरे राम हरे कृष्ण के जय कारों के साथ भगवान को नगर भ्रमण करवाया। सदर बाजार में गणेश उत्सव समिति द्वारा दुध की प्रसादी का वितरण किया गया बाल कलाकार द्वारा भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, गणेश जी का रुप धारण कर एक अच्छी प्रस्तुति दी। भारत सिंह सोलंकी मित्र मंडल द्वारा सभी ढोल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।भगवान को कोटेश्वर नदी में पंडित जी द्वारा स्नान कर भगवान लड्डू गोपाल को स्नान करवाया कर वहीं पर आरती कर महाप्रसादी वितरण कर सभी देवालयों के ढोल अपने अपने मंदिरों की और प्रस्थान कर मंदिर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुषों, बच्चों ने भगवान के झुलो का बड़ा आंनद उठाया।पुरी मार्ग पर पुलिस प्रशासन के एएसआई कैलाश चौहान, प्रधान आरक्षक हकरिया गणावा,पुनम वसुनिया पुलिस स्टाफ की चाक चौबंद व्यवस्था रहीं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है